सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजीत कासंडी गांव का रहने वाला है। जांच अधिकारी हवलदार जोगेंद्र के अनुसार सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गामड़ी गांव से गोहाना की तरफ आ रहा है। वह चोरी की बाइक लिए हुए है और उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है।
इस पर पुलिस ने खानपुर रोड पर रोहतक-पानीपत हाईवे के ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी करते हुए आरोपी को काबू किया। उसके पास बाइक के दस्तावेज नहीं मिले और न ही नंबर प्लेट लगी थी। इस पर पुलिस टीम ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने बाइक को कई दिन पहले दिल्ली के नरेला से चोरी किया था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



