CrimeNCR

एचडीएफसी बैंक के अधिकारी पर चाकू से वार कर उसकी व उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूटी

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रात को जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के अधिकारी पर चाकू से वार कर उसकी व उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। साथ ही गाड़ी में रखा पर्स, जिसमें करीब 3 हजार रुपए थे उठा लग गए। दोनों लुटेरे बाइक पर सवार थे। बैंक अधिकारी काे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। मुरथल पुलिस ने धारा 379 व 392 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र के थानेसर में नवयुग स्कूल के पास रहने वाले निखिल कुमार ने बताया कि वह अंबाला में HDFC बैंक में एसीएम के पद पर तैनात है। वह रात को अपनी पत्नी रश्मि चौधरी के साथ कार में दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। उसने बताया कि उन्होंने जीटी रोड पर मुरथल में सुखदेव ढाबा क्रॉस करने के बाद गाड़ी को सर्विस लाइन पर रोक लिया। इस बीच वह अपनी पत्नी के पास पीछे की सीट पर बैठा था। गाड़ी के गेट अनलॉक थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

निखिल ने बताया कि इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर दो लड़के वहां पहुंचे। उनमें से एक ने गाड़ी का शीशा खटखटाया। उसकी पत्नी ने युवकों की गलत मंशा को भांपते हुए अगली सीट पर जाकर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया। इसी बीच युवक ने कार का गेट खोला और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली।

निखिल ने बताया कि इसके बाद वह गाड़ी से नीचे उतरा तो एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया ओर दूसरे ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसकी गर्दन व आंख के पास लगा। बदमाश ने इस बीच उसके गले से भी सोने की चेन तोड़ ली। उसकी पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद बदमाश गाड़ी की सीट पर रखा उसका पर्स उठा कर फरार हो गए। पर्स में 2 से 3 हजार रुपए थे।

घायल निखिल को रात को ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार उसके शरीर पर चोट व चाकू के पांच जख्म मिले हैं। बाद में मामले की शिकायत थाना मुरथल पुलिस को दी गई। मुरथल थाना के ASI संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने निखिल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अंधेरे के कारण बैंक अधिकारी व उसकी पत्नी बाइक का नंबर नहीं देख पाए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button