CrimeNCR

पलवल में एक नाबालिग लड़की से बारबार दुष्कर्म ;धमकी दी संबंध नहीं बनाए तो अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

हथीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की को चाकू दिखाकर डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी बनाई गई। बाद में फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, एक नाबालिग ने दी शिकायत में कहा है कि उसने वर्ष 2023 में दसवीं की परीक्षा पास की है। अमरजीत नामक युवक उसको पिछले एक वर्ष से परेशान कर रहा है, आरोपी घर में घुसकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर चुका है। धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नाबालिग ने बताया कि आरोपी कहता है की उसने पहले भी कई हत्याएं की हुई हैं। दोषी से परेशान होकर व डर की वजह से मार्च में अपनी ननिहाल चली गई। लेकिन आरोपी उसके वहां भी बार-बार फोन कर परेशान करता है और धमकी देता है कि यदि उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

लड़की ने शिकायत में कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है और हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। पीड़िता ने शिकायत में गुहार लगाई है कि उसे व उसके परिवार को आरोपी से जान का खतरा है। हथीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button