CrimeNCR

‘ड्रीम गर्ल’ बनकर 2 युवकों ने बुजुर्ग को चूना लगा दिया, बुजुर्ग से लड़की की आवाज निकालकर बात की,लड़कियां भेजने, कॉल कराने का झांसा देकर हडपे 18 लाख

ठगों ने बुजुर्ग को लड़कियों से बातचीत करने व लड़कियों को उसके पास भेजने का वादा करके झांसे में लिया। इसके बाद दोनों ने अपने ही नंबर लड़कियों के नाम से उसके फोन में सेव कर दिए और लड़कियों की आवाज निकालकर उससे बात करने लगे।

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में ‘ड्रीम गर्ल’ बनकर 2 युवकों ने बुजुर्ग को चूना लगा दिया। उन्होंने अपने ही गांव के बुजुर्ग से लड़की की आवाज निकालकर बात की।

ठगों ने बुजुर्ग को लड़कियों से बातचीत करने व लड़कियों को उसके पास भेजने का वादा करके झांसे में लिया। इसके बाद दोनों ने अपने ही नंबर लड़कियों के नाम से उसके फोन में सेव कर दिए और लड़कियों की आवाज निकालकर उससे बात करने लगे।

इसी बीच दोनों ने महज 5 दिन में उससे 17 लाख 90 हजार रुपए हड़प लिए। मामले का खुलासा होने पर बुजुर्ग ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

2 लड़कियों से मिलवाया भी था, कहा- दोनों मुस्लिम
सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में 65 वर्षीय पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह गांव नांगल खेड़ी का रहने वाला है। मैं खेती-बाड़ी करता है। उसके गांव के 2 व्यक्ति अमन वर्मा पुत्र सत्यवान और भोलड पुत्र नफा उसके पास आए। वे उसे बहकाने लगे कि आपके पास लड़की भेज देंगे। वह उनके बहकावे में आ गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब 1 महीना पहले दोनों 2 लड़कियों को लेकर आए, जिनको मुस्लिम बताया गया। दोनों उससे 50 हजार कैश लेकर चले गए। दोनों युवकों ने 2 मोबाइल नंबर उसके फोन में उर्मिला और जमीला के नाम से सेव कर दिए। कहा था कि जब भी इन्हें बुलाना हो या इनसे बात करनी हो तो इन्हीं नंबरों पर फोन कर देना।

पहले बात करते, फिर खुद पैसे लेने पहुंच जाते
पृथ्वी सिंह के अनुसार, वह दोनों नंबरों पर बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान वे कभी अमन तो कभी भोलड के आने की बात कहते हुए उन्हें पैसे देने की बात कहती थी। इस तरह बुजुर्ग ने उन्हें 14 जून को क्रमश: 2.50 लाख, 2 लाख, 2.50 लाख, 50 हजार रुपए दे दिए। 15 जून को 3 लाख, 17 जून को 4.40 लाख, 28 जून को 2 लाख व 30 जून को 1 लाख रुपए बैंक से निकलवा कर कैश दे दिए।

कुल 17.90 लाख रुपए अमन और भोलड को दे दिए। इसके बाद बुजुर्ग को पता लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है। उक्त दोनों नंबरों से अमन और भोलड ही लड़की की आवाज में बात करते थे। वे उसके पास सिर्फ दिखावे के लिए लड़कियां लेकर आए थे। उन्होंने अपने ही नंबर लड़कियों के नाम से सेव किए थे। इस बात का खुलासा होने पर उसने दोनों लड़कों की शिकायत पुलिस को दी।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button