CrimeRohtak

रोहतक के एक गांव में महिला ने घर छोड़ा, घर से जाने से पहले महिला ने अपने पति को फोन कर कहा- मैं घर छोड़कर जा रही हूं, मेरी तलाश मत करना।

रोहतक :- रोहतक के एक गांव में महिला ने घर छोड़ दिया। घर से जाने से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और घर छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद से महिला का फोन भी बंद आ रहा है। महिला की तलाश रिश्तेदारी व आसपास करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।

गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह शनिवार को अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उसकी 24 वर्षीय पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया। फोन पर उसकी पत्नी ने कहा कि मैं घर छोड़कर जा रही हूं, मेरी तलाश मत करना। यह कहकर फोन काट दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला का फोन आ रहा बंद
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी का फोन भी बंद आ रहा है। अपने स्तर पर उन्होंने पत्नी को तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button