रोहतक :- रोहतक स्थित सुनारिया जेल के सुपरिटेंडेंट रहे चरखी दादरी निवासी सुनील सांगवान के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। फर्जी फेसबुक आईडी का पता लगने के बाद उन्होंने अज्ञातों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। ताकि उनके नाम से किसी के साथ ठगी व धोखाधड़ी ना हो।
जिला चरखी दादरी हाल रोहतक के सुनारिया जेल कॉपलेंक्स निवासी जेल अधीक्षक सुनील सांगवान के 2 फेसबुक ID बनाई गई हैं। जो करीब 6 साल तक सुनारिया जेल के सुपरिटेंडेंट रहे। जिसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाना में शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर IT एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
2 फर्जी अकाउंट बनाए
जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने बताया कि फेसबुक चेक करने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली। फेक अकाउंट पर उनके (सुनील सांगवान) के ही फोटो लगाए गए हैं। उनके नाम व फोटो का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी कर रहे हैं।
उनके नाम से बने फेसबुक अकाउंट से कोई ठगी या अपराध ना हो, इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत दी है। ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।


