EducationRohtak

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को कंप्यूटर साइंस में मिला पहला पेटेंट ; नारनौल की डॉ संगीता यादव पुत्री दारा सिंह यादव ने दिलाया ; कुलपति ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, बोले कमाल कर दिया

रोहतक :- हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट मिला है, जो नारनौल के गांव नांगलिया मित्रपूरा अकबरपुर रामु निवासी डॉ संगीता यादव पुत्री दारा सिंह यादव ने दिलाया।

भारत सरकार ने प्रदान किया पेटेंट
संगीता यादव, पूर्व प्रवक्ता अर्थशास्त्र एवं कृष्णा यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी नारनौल ग्रामीण को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए भारत सरकार ने पेटेंट प्रदान किया है। यह MDU रोहतक का कंप्यूटर साइंस में पहला पेटेंट है।

इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी की शोध छात्रा रही वर्तमान में चौधरी रणबीर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी झज्जर में कार्यरत डॉ. संगीता यादव को कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

VC ने उपलब्धि पर गौरव जताया
संगीता ने शोध कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीती गुलिया और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नसीब सिंह गिल के निर्देशन में किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने बधाई दी और कहा कि उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है। इससे विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थी भी इनोवेटिव पेटेंट के लिए प्रेरित होंगे।

संगीता के पिता दारा सिंह यादव ने बताया कि संगीता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। संगीता ने अपने शोध कार्य पर 21 राष्ट्रीय व अंतर्राट्रीय स्तर के रिसर्च पेपर्स प्रकाशित किए और कई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस अटेंड की। वह एक जर्मन पेटेंट भी अपने नाम कर चुकी है और अब भारत में ही पेटेंट दिलाया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button