EducationNCR

महिलाओं के अधिकारों पर किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सोनीपत | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोनीपत द्वारा शुक्रवार को राई स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं व छात्राओं ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम के दौरान संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी सोनीपत रजनी गुप्ता तथा पैनल अधिवक्ता, डीएलएसए सोनीपत ऊषा रानी द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकार, बाल विवाह निषेध, महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी कल्याणकारी योजनाएं, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत की विभिन्न योजनाओं व कानूनी हेल्पलाइन नंबर 0130 -220057 के बारे में अवगत कराया। इस दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता सामग्री, पंफलेट इत्यादि भी वितरित की गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button