Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के JLN स्कूल के MD सुनील शर्मा ने कहा-दीमक की तरह शरीर को खोखला कर देता है नशा

गोहाना :-9 जनवरी : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा ने मंगलवार को कहा कि नशा मानव शरीर को दीमक की तरह से खोखला कर देता है। वह स्कूल में एन. एस. एस. शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवा रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल और एन. एस. एस. की एक यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने की। मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा । विशिष्ट वक्ता स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और डी. पी. ई. सोनू शर्मा रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य वक्ता और स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा ने चेताया कि ड्रग के आदी व्यक्ति को अगर समय पर उसका नशा न मिले, वह खुद को भी नुकसान पहुंचा सकता है तथा यहां तक कि वह पागल भी हो सकता है। नशा तनाव,अवसाद, माइग्रेन आदि को जन्म देता है। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि नशा चाहे तंबाकू का हो, लत शराब पीने की हो, तलब चरस, गांजा या स्मैक की हो, हर नशा शरीर के लिए बुरा है। नशा करने की गलत आदत से पीड़ित की पूरी जिंदगी तबाह हो जाती है।

इस अवसर पर एन. एस. एस. की दूसरी निट के कार्यक्रम अधिकारी चिराग जैन, योग शिक्षक विजय चौहान, यशपाल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button