AdministrationBreaking NewsSonipat

घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित : डीसी नेहा सिंह

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के तहत एलपीजी से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा देने की पहल

 

सोनीपत, 12 नवंबर। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के तहत जिला में अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य एलपीजी से पीएनजी को बढ़ावा देना तथा लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती ईंधन उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने बताया कि गेल गैस लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा जिले में घरेलू उपभोक्ताओं और आवासीय सोसायटियों तक पीएनजी कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीएनजी एक सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती खाना पकाने का ईंधन है, जिसकी पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक निरंतर आपूर्ति की जा सकती है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के भंडारण, बुकिंग और बदलने की परेशानी से भी राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 24 मार्च 2026 को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जारी आदेश के अनुसार, जिन क्षेत्रों में अधिकृत संस्था द्वारा घरेलू उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन उपलब्ध करवाई जा चुकी है, वहां घरेलू एलपीजी आपूर्ति को नियमानुसार बंद किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि गेल गैस लिमिटेड और एचपीसीएल द्वारा पीएनजी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा सकें। इच्छुक उपभोक्ता नए पीएनजी कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार के एकीकृत पीएनजी पोर्टल mypng.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि जिन घरों तक पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वे इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगे आएं और स्वच्छ, सुविधाजनक एवं आधुनिक ऊर्जा विकल्प को अपनाएं। साथ ही उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन लेने से पहले संबंधित सरकारी आदेशों के प्रावधानों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, क्योंकि पीएनजी कनेक्शन लेने पर लागू नियमों के अनुसार एलपीजी आपूर्ति बंद हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं अभियानों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा स्वच्छ एवं बेहतर ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा मिले।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button