AdministrationBreaking NewsGohana

जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही समाधान शिविर की प्राथमिकता : एसडीएम अंकित कुमार

गोहाना उपमंडल के समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं पर एसडीएम अंकित कुमार ने लिया त्वरित संज्ञान

गोहाना (सोनीपत), 12 नवंबर। गुरुवार को उपमंडलीय परिसर गोहाना में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर करें। लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

समाधान शिविर में गंदे पानी के नाले को प्लॉट से बाहर निकलवाने व अवैध कब्जा हटवाने बारे, रुकी हुई बुढ़ापा पेंशन को चालू करवाने बारे, फैमिली आईडी में इनकम दर्ज करवाने बारे, सरकार द्वारा आवंटित प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने बारे, इंतकाल दर्ज करवाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों के समाधान के लिए एसडीएम अंकित कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उचित दिशा निर्देश दिए गए।

कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया तथा जटिल समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। इसके साथ ही लंबित शिकायतों का समाधान सीमित समय में करने के निर्देश एसडीएम अंकित कुमार द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार ,नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, बिजली विभाग से एसडीओ रोहित कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग से जेई संदीप कुमार,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button