Breaking NewsChandigarhDelhiपत्रकार संगठन

16 नवंबर को प्रदेशभर मे धूमधाम से मनाया जाएगा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का द्वितीय स्थापना दिवस: डॉ इंदु बंसल जैन

बदल रहे पत्रकारिता के मायने में बदलाव के होंगे प्रयास।

 

दिल्ली/चंडीगढ़, वीरवार,,12 नवम्बर 2026 । हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आगामी 16 नवंबर को हरियाणा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संघ की सभी जिला इकाईयों द्वारा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

उक्त विषय पर जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने कहा कि हरियाणा के पत्रकारिता जगत में प्रवेश कर रही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें स्वच्छ, स्वस्थ पत्रकारिता के लिए तैयार करने में श्रमजीवी पत्रकार संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा, जिसके लिए बकायदा होमवर्क शुरू कर दिया गया है। डॉ बंसल ने कहा इस कार्य को गति देने के लिए संघ अनुभवी पत्रकारों के सहयोग से जल्द ही डिजिटल मीडिया के लिए हरियाण के इतिहास की पहली व विशाल कार्यशाला आयोजित करेगा।

इस कार्यशाला में पत्रकारिता के सिद्धांत,समस्याएं,कार्यशैली और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जायेगी।

डॉ बंसल ने कहा पत्रकारिता सिर्फ़ पेशा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार भी है। वर्तमान में पत्रकारिता का दायरा बढने के साथ ही पाठकों के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है। डिजिटल मीडिया पाठकों व दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है क्योंकि डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाचार बहुत जल्द पाठक तक पहुंच जाते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ बंसल ने कहा पत्रकारिता जगत में प्रवेश करने वाली प्रतिभाएं जनसेवा, राष्ट्र सेवा और जन – जन की आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता दें। सरकारी सहयोग पर आश्रित रहने की बजाय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आमजन और पाठकों की पसंद बने पीत पत्रकारिता से बचें और स्वतंत्र, निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बरकरार रखे।

डा इंदु बंसल जैन ने कहा है कि आगामी 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रैस दिवस एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाइयां अपने जिला अध्यक्षों की अध्यक्षता में संघ का स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगी। यह जिलास्तरीय कार्यक्रम जिला संरक्षक के सान्निध्य में मनाया जायेगा व जिला महासचिव इसके संयोजक रहेंगे। इस शुभ अवसर पर सभी जिला इकाईयों द्वारा पौधा रोपण, पत्रकारों का सम्मान, स्नेह मिलन, बौद्धिक संगोष्ठी के अतिरिक्त विभिन्न जनहितैषी व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button