लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई छः शिकायतें, संयुक्त आयुक्त नगर निगम मीतू धनखड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें सभी विभागाध्यक्ष - जेसी मीतू धनखड़


सोनीपत, 12 नवंबर। संयुक्त आयुक्त नगर निगम मीतू धनखड़ ने गुरुवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। शिकायतकर्ता को समाधान शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करवाने उपरांत किसी भी तरह की परेशानी न हो। उसका समाधान अवश्य हो, जिससे कि समाधान शिविर को आयोजित करने का उद्देश्य पूरा हो सके।
समाधान शिविर में कुल छः शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान सभी शिकायतों को मीतू धनखड़ ने गंभीरता के साथ सुना व संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय अवधि में समाधान के निर्देश दिए ।
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गांव बुटाना कुंडू से जमीन रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाने, गांव न्यू कबीरपुर से बुढ़ापा पेंशन बनवाने,गांव भटगांव डुंगरान से पंचायती जमीन में बने मकान की पैमाइश करवाने तथा गली में बनाए गए रैंप को हटवाने, वेस्ट रामनगर से सप्लाई का पानी गंदा आने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र व पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त नगर निगम मीतू धनखड़ ने संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का तत्परता के साथ निवारण करें।
इस मौके पर डीडीपीओ मनीष मलिक, डीआरओ सुशील कुमार, तहसीलदार कीर्ति सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



