CountryPolitics

विपक्षी दलों की बैठक में 15 पार्टियों के 22 से ज्यादा नेता शामिल

बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में शुरू हुई। इसमें 15 पार्टियों के नेता मौजूद हैं। बैठक 5 घंटे तक चलेगी। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

जेडीयू सूत्रों ने बताया  कि नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाया जा सकता है। बैठक के बाद इसकी घोषणा होगी। बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को महत्त्वाकांक्षा छोड़नी होगी। कोई अपना दबदबा नहीं बनाए।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राहुल बोले- हम सब मिलकर बीजेपी को हरा रहे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे शुक्रवार सुबह पटना पहुंचे। राहुल और खड़गे एअरपोर्ट से सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ‌BJP को हराएंगे। देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो विचारधारा है तो दूसरी ओर BJP-RSS की भारत तोड़ो।

• पार्टियां: JDU, RJD, AAP, DMK, TMC, CPI, CPM, CPI (ML), PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना, सपा, JMM और NCP।

• नेताओं के नाम : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एम के स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, भतीजा अभिषेक बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, लेफ्ट से डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती। कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, NCP से शरद पवार, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, JMM के हेमंत सोरेन, बिहार से JDU से नीतीश कुमार और RJD के तेजस्वी यादव और लालू यादव।

• इन मुद्दों पर बात होगी: 1.हर सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक प्रत्याशी, 2. भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का नाम, 3. कामन मिनिमम प्रोग्राम, 4. सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला, 5. इसके अलावा, दिल्ली अध्यादेश।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button