महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और रामायण के संदेशों से समाज को मिलती है सत्य, धर्म और समरसता की प्रेरणा : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा जिला कार्यालय स्वर्ण कमल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस


सोनीपत, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्वर्ण कमल सेक्टर-8, सोनीपत में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा, नैतिकता और समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी मानव समाज को सही दिशा देने और जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देती हैं। महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारे, समानता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह तूफान ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में समानता, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देती हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह तूफान, वरिष्ठ भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, बबीता दहिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन सते रोहट, विनोद बैरागी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीत सबोली, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कबीरपुर, अनिल ग्रोवर, सुनील सरपंच, सुरेंद्र बारोटा, त्रिभुवन कौशिक, सुरेंद्र मदान, श्रवण कौशिक, आरती शर्मा, महेश लूथरा, सुनीता भोला, मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री और सुदामा वाल्मीकि सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अनुसूचित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



