धौलीदारों को मालिकाना हक मिलने पर कौशिक को सर्व ब्राह्मण कल्याण समित ने किया सम्मानित
गोहाना :- 1 दिसम्बर : भगवान परशुराम महाकुंभ आयोजक समिति के सदस्य कुलदीप कौशिक को सम्मानित किया गया। उनको सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा सम्मानित किया गया। उनको धौलीदारों को जमीन का मालिकाना हक मिलने पर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने की। संयोजन उपाध्यक्ष मेहर सिंह शर्मा और सचिव शिव कुमार भावड़ ने किया। एक साल पहले 11 दिसंबर को करनाल में राज्यस्तरीय ब्राह्मण महाकुंभ आयोजित हुआ था। उस के मुख्य अतिथि सी. एम. मनोहर लाल खट्टर ने उस महाकुंभ में 1700 एकड़ धौली की जमीन का ब्राह्मणों को मालिकाना हक देने का ऐलान किया था।
उस महाकुंभ आयोजक समिति के सदस्य कुलदीप कौशिक ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि अब हरियाणा सरकार ने उस घोषणा का आदेश जारी कर दिया है। इससे अब दान में मिली जमीन बेचने पर कोई रोक नहीं रहेगी।
इस अवसर पर रामदिया भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, राजेश पाराशर, नीतू शर्मा, अजमेर शर्मा, पप्पू भारद्वाज, शिव नारायण शर्मा, श्रीभगवान माजरा, प्रताप जौली आदि भी उपस्थित रहे।



