AdministrationBreaking NewsSonipat

एनएसओ द्वारा अक्टूबर माह में जिला में किए जाएंगे विभिन्न सर्वेक्षण

उपायुक्त नेहा सिंह ने नागरिकों से सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की करी अपील

 

सोनीपत, 27 अक्टूबर । सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) द्वारा अक्टूबर 2026 के दौरान जिला सोनीपत सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किए जा रहे हैं। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजनाओं के निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि एनएसओ (एफओडी) द्वारा जिला में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, ऋण एवं निवेश तथा कृषक परिवारों की स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण तथा प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों के लिए चयनित परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से एनएसओ के अधिकारी संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि जिला में एनएचआईएस- 2026 के लिए असावरपुर, पीएलएफएस के लिए रोल्लड लतीफपुर, मदीना (गोहाना) तथा सोनीपत सेक्टर-15, एआईडीआईएस और एसएएस के लिए किशौरा तथा सोनीपत सेक्टर-19, एएसयूएसई के लिए डीसीआरयूएसटी यूनिवर्सिटी सोनीपत, बढ़ मलिक, सोनीपत (देवनगर) तथा मदीना (गोहाना) और माइग्रेशन सर्वे के लिए पीपली (तहसील खरखौदा) तथा पुआनाम (तहसील सोनीपत) क्षेत्र चयनित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्र की जाने वाली सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में शामिल परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती तथा प्राप्त जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करी कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। नागरिकों की सहभागिता विश्वसनीय आंकड़े तैयार करने और देश के बेहतर योजना निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button