AdministrationBreaking NewsSIRSonipat

एसआईआर के तहत प्राप्त फार्मों का निर्धारित समय सीमा में करें निपटान : मंडलायुक्त मोनिका मलिक

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा, सभी ईआरओ व एईआरओ गंभीरता से करें कार्य

सोनीपत, 27 अक्टूबर। मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर मोनिका मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय, सोनीपत में जिला की सभी विधानसभाओं के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित फार्मों तथा एसआईआर के तहत जारी नोटिसों के निपटान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि फार्म संख्या 6, 7 और 8 का निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। फार्मों की जांच के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों का गहनता से निरीक्षण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी फार्म निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित नहीं रहना चाहिए और सभी अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से पूरा करें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में जिला सोनीपत की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,85,564 मतदाता दर्ज है। इनमें 5,27,698 पुरुष तथा 4,57,838 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम प्रवेश काद्यान, एसडीएम अंकित कुमार, एसडीएम अमित भारद्वाज, सीटीएम सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने गांव रोहट के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर मोनिका मलिक ने गांव रोहट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) व सुपरवाइजरों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर कार्य को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव में एसआईआर के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button