Breaking NewsGohanaPolitics

6 दिसंबर को बरोदा हलके के 4 गांवों को दस्तक देंगे डिप्टी सी.एम.

गोहाना :-1 दिसम्बर : डिप्टी सी. एम. दुष्यंत चौटाला 6 दिसंबर को गोहाना पहुंच रहे हैं। वह बरोदा हलके का दौरा करेंगे। वह इस हलके के चार गांवों में जाएंगे। इस दौरे की तैयारी के लिए शहर में बस स्टैंड के निकट स्थित भगवान परशुराम आश्रम में हलके के जजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और ड्यूटियां लगाई गई।

कार्यकर्ता सभा में जजपा के राष्ट्रीय सचिव तथा पिछले विधानसभा चुनाव के जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मलिक पहुंचे। अध्यक्षता बरोदा हलका जजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक की तथा संयोजन बैकवर्ड सेल के जिला जुगती राम स्वामी ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत जजपा के जिला महासचिव राजेश मलिक ने कार्यकर्ता सभा में बताया कि दुष्यंत चौटाला आहुलाना, बुटाना, महमूदपुर और भैंसवान खुर्द मोड़ पर पहुंचेंगे। डिप्टी सी. एम. जहां सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे, वहीं वह ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस अवसर पर शीलू खासा, डॉ. राम मेहर राठी, राकेश मलिक, दीपक नरवाल, राम प्रसाद शर्मा, मोन बलि, अशोक जवाहरा, राजा भावड़, धर्मबीर कालीरामण आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button