Breaking NewsEducationGameGohana

रोहतक में होने वाले महिला महाकुंभ के लिए गोहाना के टी.पी.एस. की 9 छात्राएं चयनित

गोहाना :-1 दिसम्बर : वजीरपुर गांव स्थित टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल की 9 क्रिकेट खिलाड़ी छात्राएं रोहतक में प्रस्तावित महिला महाकुंभ के लिए चयनित हुई हैं। इन छात्राओं को शुक्रवार को स्कूल की एम. डी. प्रतिभा जैन ने सम्मानित किया। चयनित छात्राएं महाकुंभ में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। महिला महाकुंभ 4 दिसंबर को रोहतक में आयोजित होगा। इस महाकुंभ के लिए सोनीपत जिले की क्रिकेट टीम का गठन करने के लिए ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल की 9 छात्राएं चयनित हुईं। स्कूल की पी.टी.आई. सुनीता के अनुसार चयनित छात्राएं- नेहा, तनीषा, मनीषा, शगुन, मोहिनी, तान्या, साक्षी, कोमल और शिवानी हैं। इन के चयन का आधार खंड और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button