Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

24 नवम्बर को सी.एम. आवास के घेराव के लिए कसी कमर

गोहाना :-20 नवम्बर : सोमवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक जींद रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू नगर परिषद पार्क में हुई। इस बैठक में 24 नवंबर को करनाल में स्थित सी. एम. आवास के प्रस्तावित घेराव की तैयारी पर विचार किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलराज मलिक ने की। संचालन शाखा अध्यक्ष सुभाष भट्टी ने किया। बैठक में सी.एम. आवास के घेराव की रणनीति तैयार की गई तथा कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई। दिलराज मलिक ने कहा कि पिछले सप्ताह यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री से हुई बातचीत सफल रही जिसके बाद कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का पूरा अनुभव दर्ज तथा कैशलेस मेडिकल सुविधा के आदेश जारी कर दिए गए हे

सुभाष भट्टी ने कहा कि कौशल रोजगार निगम को भंग कर दिया जाए तथा नई नियुक्तियां पक्की की जाएं। उन्होंने ओ.पी.एस. को बहाल करने की मांग भी दोहराई। बैठक में कर्मचारियों से यह अनुरोध भी किया गया कि वे करनाल में ही सेक्टर 12 के मैदान में 12 दिसंबर को होने वाली हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तर की ललकार रैली को भी कामयाब अवश्य बनाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button