CrimeSonipat

सोनीपत में किसान के बैंक खाते से 6 लाख 56 हजार निकाले, ग्रामीण ने सोनीपत साइबर थाना में दर्ज कराया मुकदमा

किसान संजीव कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव ककरोई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता है। खाते के साथ उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। किसान का आरोप है कि उनके खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच कई बार ट्रांजेक्शन कर 6.56 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए।

सोनीपत :- सोनीपत के गांव नकलोई के किसान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 6.56 लाख रुपये निकाल लिये। किसान के खाते से 42 दिन में यह राशि अलग-अलग समय में निकाली गई है। किसान के पास खाते से राशि निकलने का कोई संदेश नहीं मिला है। किसान के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

गांव नकलोई निवासी किसान संजीव कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव ककरोई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता है। खाते के साथ उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। किसान का आरोप है कि उनके खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच कई बार ट्रांजेक्शन कर 6.56 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। उनके खाते में अलग-अलग समय में यह राशि निकाली गई है।

संजीव का आरोप है कि कई बार ट्रांजेक्शन होने के बाद भी उनके मोबाइल पर कोई मैसेज तक नहीं भेजा गया। किसान का कहना है कि उन्होंने 26 सितंबर को साइबर पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत दी थी। अब उन्होंने साइबर थाना में जाकर लिखित शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता लग कि जिन खातों में राशि डाली गई वह सभी फर्जी कागजात से खोले गए हैं। साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button