CrimeSonipat

अमेरिका में रह रहे दहेज प्रताड़ना व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत अन्य धाराओं में आरोपी NRI गिरफ्तार

अमेरिका में रह रहा था आरोपी, नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में कर रहा था प्रवेश

सोनीपत :- अमेरिका में रह रहे एनआरआई को सेक्टर-27 थाना पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सोनीपत में दहेज प्रताड़ना व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था। उसे नेपाल बॉर्डर पर केंद्रीय पुलिस बल ने पकड़ लिया और पुलिस महानिदेशक को फैक्स से सूचित किया। जिसके बाद उसे पकड़कर लाया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मामले को लेकर 25 सितंबर, 2020 को महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया था कि उनकी शादी 19 नवंबर, 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया था। पता लगा था कि महिला का पति 10 साल से अमेरिका में रह रहा है। उसे लेकर सोनीपत पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। अब 15 अक्टूबर को आरोपी ने नेपाल के सनौली बॉर्डर से देश में घुसने का प्रयास किया तो उसका लुक आउट सर्कुलर होने के चलते उसे केंद्रीय पुलिस बल ने पकड़ लिया। जिस पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा को फैक्स कर जानकारी दी।

जिससे सोनीपत पुलिस को सूचना मिली। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र की टीम 16 अक्टूबर को नेपाल बॉर्डर पहुंची। वहां आरोपी को कोतवाली सनौली, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 36 घंटे का राहदारी रिमांड लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस मंगलवार को सोनीपत पहुंची और उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button