खरखौदा :- सोनीपत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप अपने ही सगे भांजे पर लगाया है। रिश्तों को तार-तार करने की यह घटना यहीं नहीं रुकी, बुआ ने जहां बेटे का ही साथ दिया, वहीं आरोपी के बड़े भाई ने नाबालिग की गर्दन पर चाकू रखकर चुप रहने की धमकी दी।
उनकी बेटी जब बस स्टैंड पर गई तो आरोपी उन्हें अपने साथ रोहतक ले गया, जहां एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला उससे दुष्कर्म किया। उनकी बेटी को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उनके परिवार को जान से मार देगा।
उनकी बेटी ने जब उसे सारा घटनाक्रम बताया तो वह तुरंत बहन के घर गए और वारदात की जानकारी दी, लेकिन उल्टा उनकी बहन ने उसके बेटे को फंसाने का आरोप उन पर लगा दिया। इस पर वह बेटी को उनके घर पर ही छोड़कर आ गया, जहां पर उसकी बहन ने तो उसे धमकाया, साथ ही आरोपी भांजे के बड़े भाई ने उनकी बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर कहा कि अगर इस मामले में उसके भाई का नाम लिया तो वह उन्हें जान से मार देंगे। अगले दिन जब उनकी बहन उनकी बेटी को घर लेकर आई तो बेटी ने उन्हें यह बात बताई।



