CrimeSonipat
सोनीपत में महिला ने दो बच्चों को जहर खिलाने के साथ ही खुद भी निगला, तीनों की मौत
सोनीपत के गांव अटायल की महिला ने सोनिया (38) ने शनिवार को जहर निगल लिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेटी पलक (15) व बेटे प्रदीप (9) को भी जहर पिला दिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। उनके पति सीटू व ससुर राजकुमार घटना के समय खेत में गए थे। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह घर पहुँचे
गन्नौर :- सोनीपत के गांव अटायल में महिला ने जहर खाने के साथ ही अपने बेटे व बेटी को भी खिला दिया। तीनों को गंभीर हालत के पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम पानीपत में कराया गया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव अटायल की महिला ने सोनिया (38) ने शनिवार को जहर निगल लिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेटी पलक (15) व बेटे प्रदीप (9) को भी जहर पिला दिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। उनके पति सीटू व ससुर राजकुमार घटना के समय खेत में गए थे। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने उनकी हालत बिगड़ी देख उन्हें तुरंत पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पहले सोनिया व फिर पलक ने दम तोड़ दिया।
परिवार के सदस्य प्रदीप को लेकर दूसरे अस्पताल में जाने लगे तो उसने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों का पानीपत के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



