CrimeSonipat

सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी : महिला को पकड़कर घसीटा; व्यक्ति को डंडे से पीटा

सोनीपत :- सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर कार सवार महिला व व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें टोल कर्मी गलत दिशा से आने पर उनके साथ मारपीट करते है। महिला के बाल पकडक़र घसीटा गया और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा गया। मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया, लेकिन कोई शिकायत नहीं आने की बात कही जा रही है।

गलत दिशा से आने को लकेर विवाद की कही जा रही बात

मुरथल टोल प्लाजा के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सवार टोल पर आने के बाद उसी दिशा से वापस जाने का प्रयास करते है। कार में दो महिला व दो पुरुष सवार थे। जिसके बाद टोल कर्मियों व कार सवार व्यक्ति के बीच कहासुनी हो जाती है और इसके बाद उनमें झगड़ा हो जाता है। जिसके चलते टोल कर्मी कार सवार के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही टोल कर्मियों ने कार में सवार महिला के साथ भी मारपीट कर दी। महिला को बाल पकडक़र घसीटा गया और व्यक्ति पर डंडे से हमला किया गया। यह घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

टोल प्रबंधक ने कहा नशे में पहले महिला व व्यक्ति ने की अभद्रता व मारपीट
मुरथल टोल प्लाजा प्रबंधक दीदार सिंह ने इस पर बताया कि कार में सवार व्यक्ति व महिला पति-पत्नी थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और गलत दिशा से गाड़ी चला कर आ रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने टोल कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की और उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना मुरथल पुलिस को भी दी थी, लेकिन कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार की तो दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया था।

पुलिस ने कहा मामले को लेकर मिली थी सूचना, नहीं दी कोई शिकायत
मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पहले एक पति पत्नी व टोल कर्मचारियों में कहासुनी का मामला सामने आया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button