CrimeSonipat

सोनीपत के गांव झरोठी टोल प्लाजा पर भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य नेताओं की गाड़ी रोकने पर विवाद ; कुछ युवकों ने टोल कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा ; रात को ग्रामीणों का धरना, टोल किया फ्री

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में गांव झरोठी में बने टोल प्लाजा पर भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य नेताओं की गाड़ी को रोकने पर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने टोल कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस बीच पुलिस तमाशबीन बनी रही। रात को फिर से इस टोल प्लाजा पर कुछ गाड़ियां रोकी गई तो भाजपा नेता तीर्थ राणा ग्रामीणों व पार्टी नेताओं को साथ लेकर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए।

इस दौरान टोल को भी वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में दोनों तरफ से ही गुंडागर्दी के आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम गोहाना में खंभे पर मीटर लगा रहे बिजली कर्मियों से मारपीट में आया था। रात को एसीपी जीत सिंह व खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं से बातचीत की। इसके बाद रात 11 बजे धरना उठाया और टोल शुरू हो पाया।

जानकारी अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ सत्ते सोमवार शाम को खरखौदा की तरफ आ रहे थे। झरोठी में बने टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। उनसे टोल टैक्स मांगा गया तो दोनों ने वहां कर्मियों को अपना आई कार्ड दिखाया। लेकिन टोल कर्मियों ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया और निकलने नही दिया।

टोल कर्मियों को बताया गया कि गाड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा और खरखौदा के ब्लॉक समिति के अध्यक्ष हैं। मैनेजर व अन्य टोल कर्मी भी वहां पर पहुंच गए । इसके बाद दूसरी तरफ कुछ ग्रामीण भी मौके पर आ गए। इस बीच विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने टोल कर्मियों काे पीटना शुरू कर दिया। यहां हो रहे हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हुई। इसमें युवक टोल कर्मी को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

टोल प्लाजा कर्मी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। भाजपा नेता तीर्थ राणा का टोल माफ नहीं है, लेकिन वह जबरदस्ती टोल माफ करवाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। हालांकि दूसरी तरफ से भी पुलिस को एक शिकायत देकर टोल कर्मियों पर गुंडागर्दी और लोगों को बेवजह तंग करने के आरोप लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाजपा के जिला प्रधान तीर्थ राणा ने कहा कि उनके पास टोल कर्मियों की गुंडागर्दी की वीडियो क्लिप है। सोनीपत में मुरथल टोल प्लाजा व झरोठी टोल प्लाजा दोनों का एक ही मालिक है। पिछले सप्ताह महिला के साथ टोल कर्मियों की बदतमीजी सामने आई थी और सोमवार को खुद उनके साथ भी बदतमीजी की गई। आसपास के ग्रामीणों के साथ रोजाना इस तरह की बदतमीजी की जाती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ सत्ते ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों ही टोल में खरर गांव के सतीश राठी की हिस्सेदारी है और उन्हीं के नाम पर यहां पर गुंडागर्दी करते हैं और लड़ाई झगड़े पर उतारु रहते हैं।

2 किलोमीटर चलने पर टोल
भाजपा नेता व जिला परिषद चेयरपर्सन के पति राजवीर दहिया और ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र का कहना है कि उनके गांव की सीमा पर हैं। जहां टोल लगा हुआ है और उन्हें आने-जाने में टोल कर्मी हमेशा परेशान करते हैं। अब जल्द ही इन पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो यहां पर धरना दिया जाएगा। वैसे भी केवल 2 किलोमीटर की दूरी टोल देना पड़ रहा है।

टोल प्लाजा पर खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र व भाजपा नेता तीर्थ राणा के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद को फिर से हंगामा हुआ। रात को 8:30 बजे के करीब झरोठी गांव के लोगों की गाड़ी को टोल पर रोका गया। उनका पास नही माना तो ग्रामीण विरोध में आ गए। भाजपा नेता तीर्थ राणा के साथ ग्रामीण रात को टोल पर पहुंच गए और टोल वाहनों के लिए फ्री करा दिया।

खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि टोल पर हंगामे व मारपीट, दुर्व्यवहार की शिकायतें दोनों तरफ से दी गई हैं। पुलिस शिकायतों की छानबीन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button