PoliticsRohtak

आज पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के जन्मदिन पर रोहतक में जगह-जगह कार्यक्रमो का आयोजन ; सैनिक स्कूल, बालाचडी, जामनगर, गुजरात के छात्र रहे हैं, 4-4 बार विधायक व सांसद बने

रोहतक :- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के जन्मदिन पर रोहतक में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना राजनीतिक कार्यकाल शुरू करने के बाद 4 बार विधायक एवं 4 बार सांसद भी रहे हैं। वहीं फिलहाल विपक्ष के नेता हैं। उनके जन्मदिन को लेकर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम किए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रोहतक के गांव सांघी में 15 सितंबर 1947 को जन्म लिया था। वे सैनिक स्कूल, बालाचडी, जामनगर, गुजरात के छात्र रहे हैं। पहीं पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में बीए किया और इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि संकाय से कानून की पढ़ाई की। वहीं अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की।

4-4 बार विधायक व सांसद बने
चौधरी भूपिंद्र सिंह हुड्डा 1991, 1996, 1998, 2004 में चार बार रोहतक लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए। वह 2001 से 2004 तक हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वहीं 1996 से 2001 तक एचपीसीसी (हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के अध्यक्ष रहे। वहीं2000, 2009, 2014 व 2019 में विधायक भी चुने गए। वहीं 2005 से 2014 तक मुख्यमंत्री रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button