AdministrationPanipat

पानीपत जिला पुलिसकर्मियों की अदला-बदली ; जिस थाना के ASI ऋषिपाल की हत्या हुई थी, उस थाने के प्रभारी को एस्कॉर्ट इंचार्ज लगाया गया है

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत जिला पुलिसकर्मियों की अदला-बदला की गई है। बड़ी बात ये है कि जिस थाना के ASI ऋषिपाल की हत्या हुई थी, उस थाने के प्रभारी को भी बदला गया है। इसी तरह सीआईए, चौकी इंचार्ज को भी इधर से उधर किया गया है। यहां तक की SIS की भी बदली की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह रूटीन की अदला-बदली है।

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी को एस्कॉट इंचार्ज लगाया
ASI ऋषिपाल की हत्या के बाद से लगातार खाकी पर बड़े सवाल उठ रहे थे। शक के घेरे में कई मुलाजिम भी लिए जा रहे थे। हालांकि किसी मुलाजिम की संलिप्ता की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन थाना के एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद से ही थाना इंचार्ज सवाल के घेरे में थे। इसी बीच थाना 13-17 के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार की बदली कर दी गई है। अब उन्हें एस्कॉर्ट इंचार्ज लगाया गया है। एस्कॉर्ट टीम मुलजिमों को कोर्ट और जेल तक लाने व ले जाने की ड्यूटी करती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लंबे समय बाद CIA-2 प्रभारी की बदली
बदली के क्रम में CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार भी शामिल हुए। जिनकी बदली अब पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी के तौर पर की गई है। वीरेंद्र के कार्यकाल में सीआईए टू यूनिट काफी विवादों के बीच के बीच रही है। हत्या, अपहरण, रिश्वत के आरोप निरंतर लगते रहे। ये बात अलग है कि उन्हें वह उनकी टीम को हर आरोपों में अधिकारियों की क्लीन चिट मिलती रही। वहीं, अब पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को सीआईए टू इंचार्ज लगाया है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button