CrimeSonipat

सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या ; 2 कारों में आए 10-12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सोनीपत :- सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 कारों में सवार होकर आए करीब 10-12 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिस वक्त यह वारदात हुई, प्रॉपर्टी डीलर मुकेश अपने निर्माणाधीन मकान का सामान लेने के लिए दुकान पर गए थे। सदर पुलिस ने मौके का जायजा लेकर CIA स्टाफ के साथ मिलकपर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था
परिजनों के मुताबिक गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मुकेश का पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उनका मकान बन रहा है। जिसका सामान लेने के लिए वह शनिवार देर शाम भठगांव-बड़वासनी रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दुकान में पहुंचते ही पहुंचे बदमाश
जैसे ही वह दुकान में पहुंचे तो वहां अचानक 2 कारों में सवार होकर बदमाश पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही मुकेश पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

गंभीर जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को प्राइवेट अस्पताल ले गए
गोलियां चलते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की हालत देखकर तुरंत उन्हें गंभीर हालत में बहालगढ़ रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए, आरोपियों की तलाश शुरू
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद सबूत खंगालने के लिए FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने वारदात की जगह से सैंपलिंग की। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ACP जीत सिंह ने कहा कि गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button