GohanaReligion

गोहाना शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया

गोहाना :-गोहाना शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में विद्यार्थी भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा पहनकर आए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी के पर्व का महत्व भी समझाया।

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की दी जानकारी : बाल भारती विद्यापीठ में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधक मधु गौड़ ने विद्यार्थियों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों को विशेष ढंग से सजाया जाता है और कृष्ण जी की बाल लीलाओं का मंचन होता है।

शहर में सोनीपत रोड स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा में पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को दर्शाया। उसके बाद शिक्षक दिवस के तहत अध्यापकों की भूमिका को भी दर्शाया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक महेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य जयबीर सिंह रुहिल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कटवाल गांव स्थित सरस्वती विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के साथ शिक्षक दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों का भी महत्व बताया। वहीं प्राचार्य उधम सिंह वशिष्ठ ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अन्य को भी ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सरोजबाला, सोनिया, कविता, नेहा, सुदेश मौजूद रहे।

सरगथल गांव स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में मंगलवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकाई हुई दही हांडी को फोड़ा। विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी किया। स्कूल प्रबंधक सहीराम ने कहा कि धरती पर भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। भगवान कृष्ण ने भी कंश का वध करने के लिए धरती पर अवतार लिया था। उन्होंने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button