AdministrationBreaking NewsPatriotismPoliticsSonipatगन्नौरबीजेपी

77वां गणतंत्र दिवस : नई अनाज मंडी गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विधायक ने दी सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, संबोधन में कहा कि भारत देश आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है

परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों ने समारोह स्थल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया

गनौर, (सोनीपत) 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी गन्नौर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधायक देवेंद्र कादियान ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधायक ने अपने संबोधन में महापुरुषों तथा संविधान गठन की कमेटी का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सफलताओं के बारे में उल्लेख किया। विधायक ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य, विज्ञान, कौशल, किसान, मजदूर, सेना, विद्यार्थी,आंगनवाड़ी, एवं समाज के सभी वर्गों का जिक्र किया ।

विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसके पीछे देश के महापुरुषों, किसानों, मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों और सैनिकों का अथक योगदान है, जिन्होंने दिन-रात परिश्रम कर देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज देश ने न केवल रक्षा क्षेत्र में मजबूती हासिल की है, बल्कि चंद्रयान, मंगलयान और सूर्ययान जैसे ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशनों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। चंद्रयान-3 के माध्यम से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना है।

विधायक ने कहा कि हरियाणा का युवा सेना में भर्ती होना गौरव की बात समझता है। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों एवं अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है तथा अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूल मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शासन-प्रशासन की व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और जन-अनुकूल बनाया गया है। आईटी के व्यापक उपयोग से प्रशासन में मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम किया गया है, जिससे आमजन को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। गरीब परिवारों की आवागमन सुविधा के लिए ‘हैप्पी योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत हरियाणा रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक की वार्षिक यात्रा निशुल्क दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है ताकि किसी भी पात्र परिवार को परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर दिया जा रहा है। कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती प्रक्रिया में गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा निगम के माध्यम से लगे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से किसान कल्याण योजनाओं को जोड़ा गया है। एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद सुनिश्चित की जा रही है और बिक्री की राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त फसल खराबी मुआवजा, भावांतर भरपाई, मेरा पानी-मेरी विरासत योजना तथा धान की सीधी बिजाई की प्रोत्साहन राशि भी सीधे किसानों के खातों में डाली जा रही है।

संबोधन के अंत में विधायक ने सभी नागरिकों से संविधान की मूल भावना के अनुरूप कर्तव्यों का पालन करने और देश को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

विधायक देवेंद्र कादियान ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। परेड कमांडर पीएसआई वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस विभाग की बटालियन के द्वारा परेड मार्च पास्ट की अगुवाई की गई। विधायक देवेंद्र कादियान के द्वारा वीरांगनाओं तथा समाज के हित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के द्वारा डंबल मास पीटी व नंबर वन हरियाणा, म्हारा हरियाणा, देशा में देश हरियाणा जैसे गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उपमंडल के सात विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं का संदेश देती हुई आकर्षक झांकियां निकली गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, आईटीआई गनौर शामिल रहे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों एवं अन्य को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले स्कूलों एवं पुलिस विभाग को भी प्रशंसा पत्र दिए गए।

सिविल जज मानसी गॉड, एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी ऋषिकांत, तहसीलदार ललिता, गन्नौर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन योगेश , बीडीपीओ राजेश, बीईओ सुरजीत, बीआरसी आजाद सिंह, मीना राठी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button