PoliticsRohtak

हरियाणा के पूर्व सीएम ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा ; हुडडा बोले-ऑब्जर्वरों की मीटिंग में सबको अपनी बात रखने का अधिकार ; झगडे जैसा कुछ नहीं

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शुक्रवार को रोहतक स्थित अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां पत्रकारों के ऑब्जर्वरों की मीटिंग में विवाद पर हुड्‌डा ने हंगामे की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी बात रखता है तो आप उसे हंगामा कह रहे हैं। सभी को अपनी-अपनी बात रखने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी झगड़ा नहीं है। हर आदमी को अधिकार होता है कि वह अपनी आवाज उठाए। हमारी प्रजातंत्र की पार्टी है, मुझे और अन्य सभी को अपनी-पनी बात कहने का हक है। रही बात CM फेस की तो वह लोग और चुने गए विधायक तय करेंगे। आगामी चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, PCC प्रधान और CLP लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एक देश एक चुनाव कराने पर सरकार पहले कहां थी
उन्होंने एक देश एक चुनाव पर कहा कि देश में 1967 से पहले एक साथ चुनाव होते थे। यह कोई नया नहीं है। 1967 के बाद कई कारणों से अलग-अलग समय पर चुनाव होने लगे, लेकिन अब सरकार अचानक यह फैसला लागू करना चाहती है, जबकि चुनाव को मात्र 6 माह बचे हुए हैं। अगर नियम लागू करना था तो 9 साल से भाजपा कहां थी।

प्रदेश में न तो कानून व्यवस्था और न ही निवेश का माहौल
हुड्‌डा ने कहा कि प्रदेश में न तो कानून व्यवस्था है और न ही निवेश का माहौल है। प्रदेश का कर्ज भी बढ़ गया है। जिसके कारण जनता परेशान है और जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस को ही जिताएंगी। वहीं विकास के नाम पर भी भाजपा ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। कहीं भी विकास नहीं किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button