CrimeSonipat

सोनीपत में पत्नी की छाती में मारी थी गोली ; महिला बोली गलती से पिस्तौल नीचे गिरने के कारण गोली चली ; पुलिस ने पति को किया जाँच में शामिल

गोहाना :- हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने पत्नी को गोली मारने के मामले में एक व्यक्ति को जांच में शामिल किया है। हालांकि महिला ने बयान दिए थे कि गलती से पिस्तौल नीचे गिरने के कारण गोली वली थी। पुलिस जांच में मामला संदेहास्पद पाया गया था। पुलिस ने अब व्यक्ति को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। आरोपी अग्रिम जमानत पर है।

जानकारी अनुसार 23 नवंबर 2022 को गांव बिंदरौली निवासी महिला प्रवीण देवी की छाती में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामला में पुलिस ने प्रवीण कुमारी के बयान दर्ज किए तो उसने कहा कि जब वह कपड़ों को प्रेस करने गई तो कपड़ों में रखी उसके पति मनोज कुमार की पिस्टल नीचे गिर गई। इस दौरान गोली चल गई, जो कि उसकी छाती में लगी। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना कुंडली पुलिस ने महिला के बयानों और वारदात को संदिग्ध माना। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि महिला प्रवीण को गोली गलती से नहीं लगी, बल्कि जान से मारने की नीयत से उसकी छाती में उसके पति मनोज ने गोली मारी थी। मनोज पर पुलिस का शिकंजा कसा तो उसने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। अभी वह अग्रिम जमानत पर है।

कुंडली पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस ASI कंवरभान ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला प्रवीण के पति मनोज को जांच में शामिल कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button