AdministrationPanipat

पानीपत में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों की मांग पर सभी बसें शहर के अंदर से ही गुजरेंगी ।

पानीपत :- सिवाह स्थित नए बस अड्डे पर शुक्रवार से सभी अधिकारियों बैठना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही फ्लेटफॉर्म पर लगाए गए रूट बोर्ड के हिसाब से बसों को रुकना भी शुरू हो गया। इससे यात्रियों ने काफी राहत मिली। अधिकारियों के बैठने के साथ ही बस अड्डे पर बकाया रह गए कामों को शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गईं। मैन काउंटर के दोनों तरफ टीवी भी लगवाने का काम शुरू करा दिया गया। जिस पर बसों में आने-जाने की डिटेल चलेगी। लिफ्ट जिसे अभी तक प्रयोग में नहीं लिया गया था। इसकी भी मैंटीनैंस शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नए बस अड्डे के शुरू होने के बाद पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, अम्बाला, यमुनानगर, सोनीपत, दिल्ली से आने वाली सभी बसें फ्लाईओवर से गुजारी जा रही थीं। लेकिन रात 8 बजे के बाद और सुबह 7 बजे से पहले ऑटो व ई-रिक्शा नहीं चलने के कारण शहर के लोगों को नए बस अड्डे तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। लोगों की मांग पर जीएम कुलदीप जांगड़ा ने भरोसा दिलाया है कि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पुराने सिस्टम के तहत सभी बसें शहर के अंदर से ही गुजारी जाएंगी। इसके लिए सभी डिपो प्रबंधकों को सूचित कर दिया है। उनकी कोशिश है कि यह जल्द से जल्द शुरू हो सके।

वहीं, बस स्टैंड पर ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से पानी की किल्लत हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसलिए डिपो प्रबंधन ने सुबह ही मोटर रिपेयरिंग के लिए भेज दी। जो दोपहर तक सही होकर आ गई थी। 15 दिन पहले ये मोटर फुंक गई थी। जिसे तीन दिन बाद सही कराया गया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button