CrimeSonipat

सोनीपत में मामूली कहासुनी के बाद 2 चचेरे भाइयों को मारी गोली ;.लव मैरिज के एक महीने बाद रखी थी रिसेप्शन ;पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में किया केस दर्ज

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी के बाद 2 चचेरे भाइयों को गोली मार दी गई। दोनों को घायलावस्था में परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घायलों में से एक युवक ने 1 महीने पहले ही एक लड़की से लव मैरिज की थी और घटना के दिन उसकी शादी की रीसैप्शन थी। थाना सेक्टर 27 में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

देवड़ू रोड स्थित शिव कॉलोनी में गली 6 में रहने वाले निशांत गुलिया ने बताया कि वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। फिलहाल वह बीए सेकेंड में पढ़ रहा है। करीब 3 साल से उसकी जान पहचान गांव रबड़ा की लड़की से थी। दोनों ने करीब एक महीना पहले गाजियाबाद कोर्ट मे लव मैरिज की थी। 31 अगस्त को वह अपनी पत्नी को रोहतक के KVM होस्टल रोहतक से लेकर अपने घर शिव कालोनी आ गया था।

निशांत के अनुसार शाम को घर पर शादी की खुशी मे रीसैप्शन की थी। उनकी देवडू रोड पर ऋषिकुल स्कूल से आगे गुलिया आटा मिल के नाम से मिल है। वह शाम को अपने दोस्त लक्ष्य निवासी मयूर विहार सोनीपत व केशव निवासी इंडियन कालोनी के साथ मिल पर जा रहे थे। गली के मोड पर अचानक दो लड़के स्कूटी पर आ गये और उनकी स्कूटी टकराने से बाल बाल बच गई। इसको लेकर उनकी स्कूटी सवार दोनों लड़कों से कहा सुनी हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस को दी शिकायत में निशांत ने बताया कि इसके बाद वह अपने दोनों साथियों के साथ अपनी मिल पर चला गया। कुद देर बाद ही दो गाड़ियों में सवार 6/7 युवक उनकी मिल पर पहुंचे। उन्होंने आते ही पूछा कि स्कूटी पर 3 लड़के कौन-कौन थे, जिन्होंने हमारे जानकारों के साथ झगडा किया था। निशांत ने उनसे कहा कि स्कूटी पर मैं व मेरे 2 दोस्त थे। इतना कहते ही 6/7 लड़कों मे से एक ने पिस्तौल निकालकर उस जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

गोली निशांत को दाहिने कंधे पर लगी। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनकर उसके ताऊ का लडका आशीष मिल के बाहर आया तो उसी लड़के ने आशीष पर भी जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। वह भी गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक अपनी गाड़ियों में बैठक कर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

सेक्टर 27 थाना के ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि आशीष गुलिया (26) व निशांत गुलिया (20) लडाई झगड़े में घायल होकर अस्पताल में दाखिल हैं। वह साथी कर्मियों के साथ निजी अस्पताल में पहुंचा और दोनों को MLR रिपोर्ट ली। डॉक्टर ने बताया कि दोनों गनशॉट से घायल हैं। उनको गोली लगी है।

पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। निशांत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 147,149,307 IPC व 25 54/59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी व गाड़ियों के नंबर के आधार पर हमलावरों का सुराग लगा रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button