CrimeSonipat

गन्नौर में बार एसोसिएशन के एक पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी ; बदमाश चैंबर में घुस कर बोला-हम किसी से नहीं डरते जान से मारेंगे

गन्नौर :- हरियाणा के सोनीपत में बार एसोसिएशन के एक पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि एक बदमाश कोर्ट में बने उसके चैंबर में आया और गाली गलौज की। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गया है। गन्नौर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट अरुण पहल ने बताया कि वह गन्नौर कोर्ट में अपने चैंबर में बैठा हुआ था। उनके साथ उनके साथ जूनियर प्रिंस त्यागी व मुंशी सुनील भी मौजूद थे। इसी बीच खेड़ी तगा गांव का राजेश उर्फ विक्की उनके केबिन में घुसा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पूर्व प्रधान का कहना है कि विक्की न तो उनका क्लाइंट है और न ही उनका उससे कोई लेना-देना है। उसने चैंबर में आते ही कहा कि हमारे ऊपर बहुत मुकदमे हैं और हम बदमाश किस्म के आदमी हैं। किसी से नहीं डरते हैं। यह कहकर उसने एडवोकेट अरुण के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गया।

एडवोकेट अरुण पहल ने मामले की शिकायत गन्नौर पुलिस थाना में की। उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ विक्की पर पहले भी धारा 308 के तहत मुकदमे चले हुए हैं। उनको उससे जान का खतरा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने गन्नौर थाने में राजेश उर्फ विक्की के खिलाफ धारा 452 में 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button