CrimeSonipat

सोनीपत में पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरदस्ती शादी करने वाले और उससे दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार ; अब तक 3 काबू

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने नाबालिग लड़की की जबरदस्ती शादी करने और उससे दुष्कर्म की घटना में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भरतरी निवासी फरमाना जिला रोहतक के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को सोनीपत निवासी एक नाबालिग लड़की ने थाना HSIIDC बड़ी में शिकायत दी थी कि 25 जून को उसके पिता ने उसकी शादी जबरदस्ती कपिल उर्फ भरतरी निवासी फरमाणा रोहतक के साथ की थी। यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। इस शादी मे उसकी बुआ शीला, भाई व भाभी आदि शामिल रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बुआ शीला व उसके लड़के ने उसके पिता पर दबाव डालकर शादी जबरदस्ती कपिल के साथ करवा दी थी। अब मुझे व पिता को धमकी दे रहे हैं कि अगर तूने लड़की को नही भेजा तो हम दोनों को उठा लेंगे और गोली मार देंगे। शादी के बाद 27 जून को फरमाणा में भाभी के कहने पर उसके देवर जमल ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह खुद को छुडवाया।

पुलिस ने शिकायत के बाद आईपीसी की धाराओं, बाल विवाह निषेध अधिनियम व पोक्सो एक्ट की धाराओं में थाना HSIIDC बड़ी में केस दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस टीम ने 2 आरोपियों रामनिवास फरमाना व विजय शाहपुर तगा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में ASI सुनील ने टीम के साथ भरतरी निवासी फरमाना को गिरफ्तार किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button