CrimeSonipat

सोनीपत में हनी ट्रैप के केस में संलिप्त एक महिला को किया गिरफ्तार ; रेप का झूठा आरोप लगाकर मांगे थे 7 लाख रुपए ; 4 की हो चुकी गिरफ्तारी

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में हनी ट्रैप के केस में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसमें 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप में केस दर्ज किया था। पकड़ी गई महिला सोनीपत के वेस्ट रामनगर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रेप का झूठा आरोप लगाकर एक व्यक्ति से 7 लाख रु मांगे गए थे ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जानकारी अनुसार सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के थाना बड़ी में 5 मई को एक महिला ने दिनेश नाम के युवक पर बलात्कार का केस दर्ज कराया था। बाद में 4 जून को दिनेश के साथी लल्हेड़ी गांव के विजय ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनेश के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए 7 लाख रुपए की डिमांड की है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को 3 लाख रुपए लेते हुए पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था।

पुलिस ने हनीट्रैप के इस मामले में ईश्वर, पिंकी, प्रवीण व राखी के खिलाफ केस दर्ज किया था। ईश्वर व दो महिलाओं को रुपए लेते पकड़ा गया था। पुलिस ने अब इस मामले में शामिल एक अन्य महिला सुमन को गिरफ्तार किया है। गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम में शामिल ASI प्रदीप ने सुमन निवासी वेस्ट रामनगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button