HaryanaPolitics

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को आएगे भिवानी ; पार्टी के नए पदाधिकारियों को दिलायेंगे शपथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचेगे

चंडीगढ़ :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन सितंबर को भिवानी में आएंगे। इस दौरान वे पार्टी के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। अब तक हरियाणा में चार हजार पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर और निर्मल सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस कांग्रेस के दौरान दी।

अशोक तंवर ने कहा कि कल ही 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए हैं। यह शपथ ग्रहण अपने आप में ऐतिहासिक होगा।

पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी। इसलिए अब सर्कल इंचार्जों को अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाएंगे। लोगों की लड़ाई वहीं लड़ सकता है, जिनके पास संगठन और सेना होगाी। भिवानी में यह शपथ ग्रहण किसी जनसभा से कम नहीं होगा। यह मंडी में कार्यक्रम होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कांग्रेस को संगठन की जरूरत नहीं
अशोक तंवर ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के लिए बना है। शीर्ष नेतृत्व भी विचार करेगा। तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव अभी दूर नहीं है। कांग्रेस के संगठन पर कहा कि उनके नेताओं को लगता नहीं है कि संगठन की जरूरत है। वैसे भी अब बनाकर क्या करेंगे।

यदि आवश्यकता होती तो इतना लंबा गैप न होता। नौ साल में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेंगे। तंवर ने कहा कि आप में नए लोगों को मौका मिलेगा। एक समय ऐसा भी आएगा कि हर व्यक्ति झाड़ू के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहेगा।

नूंह दंगों में भाजपा और कांग्रेसी शामिल
आप नेता ने कहा कि 75 प्रतिशत नौकरियों का आरक्षण जुमला साबित हुआ। नूंह हिंसा भाजपा और कांग्रेसी नेता शामिल हैं। आप का कोई भी नेता उस दिन नूंह में नहीं था, वह कमिश्नर, डीसी और एसपी के साथ संपर्क में थे। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

तीसरी बार आएंगे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल इस साल तीसरी बार हरियाणा में आ रहे हैं। जींद में तिरंगा यात्रा के दौरान वे आए थे। कुछ दिनों पहले पंचकूला में बिजली आंदोलन की शुरुआत करने के लिए भी आए थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button