CrimeSonipat

पतंजलि योगपीठ में इलाज के नाम पर महिला से 60 हजार रुपये ठगे ; गुगल से सर्च किया मोबाइल नंबर,डॉक्टर खाते सब फर्जी मिले

सोनीपत :- सेक्टर-10 स्थित रेल विहार की रहने वाली महिला से पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक उपचार देने के नाम पर 60 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने गूगल ने नंबर लेकर खुद को चिकित्सक बताने वाले युवक से बातचीत की थी। उसके बाद खाते में रुपये डलवाए गए। पीड़िता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंची तो ठगी का पता लगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सेक्टर-10 स्थित रेल विहार निवासी अनिल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर कॉल की थी। कॉल रिसीव करने वाले ने इंतजार करने और डॉक्टर के बात करने को कहा था। बाद में किसी ने डॉ. रोहित बनकर बनकर बात की थी। उसने खुद को पतंजलि योगपीठ का डॉक्टर बताकर रियायती दर पर एक महीने का इलाज कराने की सलाह दी।
उसने बताया कि पतंजलि योगपीठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मरीजों को शुल्क में राहत दी है। उसने ऑनलाइन फीस जमा करवा कर उन्हें रसीद भी भेज दी। वह 18 अगस्त को अपनी पत्नी को लेकर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पहुंचे तो पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। योगपीठ में बताया गया कि डॉ. रोहित वहां कार्यरत नहीं है। उसका आईकार्ड, जिसमें कर्मचारी कोड 125236 लिखा है, वह फर्जी हैं। वह खाता नंबर भी ट्रस्ट का नहीं था। जिस पर ठगी का पता लगा।

साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।साइबर क्राइम थाना के SI जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button