HaryanaPolitics

पिल्लूखेड़ा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बोला रणदीप सुरजेवाला पर हमला ; शमशेर सिंह सुरजेवाला को मंत्री बनाने वालों को बेटे ने राक्षस कहा

पिल्लूखेड़ा :-हरियाणा के जींद के पिल्लूखेड़ा में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जींद से भी हार कर गया था और कैथल में भी हार गया।

जींद के लोगों ने उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला को वोट देकर विधायक बनाया था, जो बाद में मंत्री भी बने, लेकिन एक बार वोट नहीं दिए तो लोगों को राक्षस प्रवृत्ति का बता दिया। ये बहुत गलत है और आने वाले चुनाव में जनता इसका हिसाब कांग्रेस और रणदीप सिंह सुरजेवाला से लेगी। धनखड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी गाली तक देने की वीडियो वायरल हो रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

धनखड़ ने कहा कि अगर भारत को विश्वगुरु, सोने की चिडिया बनाना है तो भाजपा को साथ लेकर चलो। विज्ञान में हम कहां पहुंच चुके हैं, यह कुछ दिन पहले साबित हो चुका है, जब चंद्रयान-3 ने चांद पर कदम रखा था। ओपी धनखड़ ने मिस कॉल नंबर भी जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर मिस काल करें, ताकि केंद्र तक यह आवाज जाए कि जींद में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो रहा है।

धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जींद से रोहतक रोड की फोर लेनिंग का काम खत्म होने वाला है और यह एक बेहतर फोर लेन मार्ग बन गया है। वहीं नेशनल हाइवे -152 डी भी जींद से होकर गुजर रहा है। आने वाले समय में लोकल सड़कों में भी सुधार होगा। बहुत सारे काम बाकी हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर, डॉ. राज सैनी, अमरपाल राणा भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button