सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में झज्जर पुलिस और पशु तस्करों के बीच रात को मुठभेड़ हो गई। हरसाना गांव में पशु तस्करों ने पीछे लगे पुलिस जवानों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। एक पुलिस कर्मी इसमें घायल हुआ। पशु तस्कर को भी पुलिस ने दबोच लिया। इस बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से हरसाना में हड़कंप मच गया। पशु तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
जानकारी अनुसार झज्जर पुलिस ने पशु तस्करों की एक गाड़ी को संदिग्ध हालत में देख कर उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। करीब 50 किलोमीटर तक पुलिस उसके पीछे लगी रही। सोनीपत में गांव हरसाना के पास पुलिस ने गाड़ी को घेरा तो पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी के साथ कुचलने का प्रयास किया। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
पुलिस ने इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से गांव मे हड़कंप मच गया। यहां कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने एक पशु तस्कर को दबोच लिया। झज्जर पुलिस पशु तस्कर व घायल कर्मी को लेकर झज्जर चली गई। घायल पुलिस के जवान काे झज्जर नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।



