हरियाली तीज पर शनिवार को पानीपत में हो रहे प्रदेश स्तरीय उत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं है। यहीं कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने भी शिरकत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को झूला झूलाया है। यहां केवल महिलाओं और लड़कियों को प्रवेश दिया गया है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सीसीटीवी की मदद से नजर रखी गई।
प्रदेश में जिला स्तर पर बनाया जाएगा कोटा कैबिन
तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं को लेकर तीन बड़ी घोषणा की। पहली बड़ी घोषणा जिला स्तर पर कोटा केबिन बनाया जाएगा। यह एक तरह से सांझा बाजार का रूप होगा। यहां स्वयं सहायता समूह अपना प्रोडक्ट शामिल कर सकेंगे। मांग बढ़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। प्रदेश में फिलहाल जिला स्तर एक कोटा केबिन बनाया जाएगा।
विवाह शगुन योजना की राशि बढ़ाकर 41 हजार की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दूसरी बड़ी घोषणा विवाह शगुन योजना की रही। पहले विवाह शगुन में 31 हजार रुपए दिए जाते थे। मुख्यमंत्री ने इस बढ़ाकर 41 000 करने का फैसला लिया। तीसरी बड़ी घोषणा महिलाओं का डिग्री कॉलेज बनाने की रही। उन्होंने कहा कि महिला डिग्री कॉलेज लेने वाली संस्थाओं को एकदम से इसकी प्रमीशन दी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक लड़की के शिक्षित होने पर दो परिवार शिक्षित होते हैं। परिवार निर्माण में पुरुषों से अधिक महिलाओं की भागीदारी होती है।
पानीपत की धरती पर पीएम ने दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ईसी धरती पर देश को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। प्रधानमंत्री के ही संदेश के बाद प्रदेश का लिंगानुपात तेजी से बड़ा। जहां प्रदेश पहले बेटी मांरने वालों में माना जाता था। वही आप बेटी बचाओ में सबसे आगे है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उस समय प्रदेश का लिंगानुपात 871 था। आज लिंगानुपात 927 पर पहुंच गया। सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस प्रदेश स्तर पर पानीपत के इसी मैदान पर मनाया गया था।



