AdministrationHaryana

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के रूप में एक और एंट्री ; CM की OSD बनी अनीता कुंडू ; युवाओं को नशे से बचाने के लिए करेँगी जागरूक

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में एक और एंट्री हो गई है। इस बार पर्वतारोही अनीता कुंडू को सीएम ने जिम्मेदारी दी है। उनकी यह नियुक्ति CM टू ओएसडी (मोटिवेशन) के रूप में की गई है। उनको विशेष रूप से हरियाणा के युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूक करना है।

वह सूबे के विश्विवद्यालय, कॉलेजों में जाकर युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगी। कुंडू ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ पहले से ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए काम कर रही हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

CM का आभार प्रकट किया
अनीता कुंडू ने इस जिम्मेदारी मिलने के बाद ट्वीट कर सीएम मनोहर लाल का आभार प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे OSD (मोटिवेशन) के पद पर नियुक्त करने के लिए मैं मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का आभार प्रकट करती हूं। वादा करती हूं कि जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगी।

3 बार माउंट एवरेस्ट कर चुकी हैं कुंडू
हरियाणा की वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही अनीता कुंडू ने हाल ही में नेपाल की माउंट मकालू फतह की है। नेपाल की यह चोटी 8481 मीटर ऊंची है। इससे पहले वह 3 बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई कर चुकी हैं। नेपाल की यात्रा से पहले अनीता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button