AdministrationHaryana

चीका अनाज मण्डी में ED की रेड ; आढ़ती की दुकान समेत उसके 4 ठिकानों पर चल रही छानबीन ; 12 टीमें सुबह 8 बजे से कर रही चैकिंग

चीका :- हरियाणा के कैथल जिले की चीका अनाज में शुक्रवार को ED की रेड पड़ी। रेड सुबह करीब 8 बजे से चल रही है।

चीका में एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर यह रेड की गई है। व्यापारी का आढ़त का काम है और शैलर चलाता है। उसका एक सोलवेंट का प्लांट भी चला रहा है। इसके साथ ही 2 कोठियां भी हैं।

ED टीम के सदस्य रेड के दौरान दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि टीम ने यह छापामारी पूर्ण चंद छज्जू राम की फर्म की 4 अलग-अलग जगहों पर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

करीब 7 घंटे से जांच में जुटी टीमें
ED की करीब 12 टीमें सुबह 8 बजे ही फर्म के चार ठिकानों पर पहुंच गई थी। ईडी की इस रेड का नेतृत्व सहायक निदेशक विजेंद्र दलाल की टीम में नेतृत्व कर रहे हैं।

निदेशक ने कहा कि फर्मों के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर उनकी टीमों की जांच लगातार जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जा सकती है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button