CrimeSonipat

जुलाना में MBBS की छात्रा से बस में युवक ने की छेडछाड़ ; सीट के बराबर में आकर बैठा,मोबाइल नंबर माँगा,नहीं दिया तो फोन झपटकर हुआ फरार ; अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, छीना झपटी, की धाराओं में केस दर्ज

जुलाना :- हरियाणा के जींद में MBBS की छात्रा से बस में एक युवक ने छेडछाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो वह उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, छीना झपटी, समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जुलाना के एक वार्ड की रहने वाले युवती ने बताया कि वह खानपुर मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। 15 अगस्त को वह जुलाना बस अड्डे से बस में बैठी। उसकी सीट के बराबर में एक युवक आकर बैठ गया। कुछ दूरी पर बस के चलते ही युवक उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उस ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गलत नीयत से शरीर पर टच किया
इसके बाद लिजवाना कलां के पास बस से नीचे उतरकर जाने लगा। जाते समय उसने बस की खिड़की से उसका मोबाइल झपट लिया और उसके शरीर पर गलत नीयत से टच करके भाग गया। वह लिजवाना कलां बस अड्डे पर ही उतर गई। तभी उसके पास एक महिला आई और उसने अपना मोबाइल देकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button