AdministrationHaryana

हरियाणा के 16 स्टेशनों को 608 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा मॉडर्न ; प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और विरासत से जोड़ा जाएगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 4195 करोड़ रुपए की लागत से 508 रेलवे स्टेशन री-डेवलप होंगे। हरियाणा के 16 स्टेशनों को भी 608 करोड़ की लागत से मॉडर्न बनाया जाएगा। खास बात यह है कि सभी स्टेशनों को प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और विरासत से जोड़ा जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 202 को अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया था। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि प्रोजेक्ट लॉन्च होने के बाद सभी स्टेशनों के टेंडर अलॉट कर दिए गए। स्टेशन भारत की भव्यता, कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

DRM ने बताया कि मॉडर्न बनने वाले हरियाणा के रेलवे स्टेशनों में अंबाला सिटी, भिवानी जंक्शन, फरीदाबाद, हिसार जंक्शन, जींद जंक्शन, कालका, बहादुरगढ़, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, रोहतक जंक्शन, सिरसा, सोनीपत जंक्शन और यमुनानगर-जगाधरी शामिल हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button