पानीपत में मेनटेनस कार्य, खंभे लगाने का कार्य , फीडर कार्य के चलते 2 से 6 घंटे का बिजली कट
हरियाणा के पानीपत में स्वतंत्रता दिवस पर भी बिजली कट लगेंगे। छुट्टी के दिन लगने वाले ये कट लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। आज भी बिजली निगम की और से जारी सूचना में मेनटेनस कार्य, खंभे लगाने का कार्य, फीडर कार्य आदि उद्देश्यों के चलते बिजली कटौती की जा रही है।
आज कम से कम 2 घंटे और अधिकतम 6 घंटे तक बत्ती गुल रहेगी। हालांकि इस उमस भरी गर्मी में बिजली होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलती, ऐसे में बिजली कटौती से और भी स्थिति गंभीर बन जाती है। इसी के मद्देनजर, प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।
यहां-यहां रहेगा ब्लैकआउट
आज 33केवी सनौली रोड और नए 11केवी फीडर पर चल रहे कार्यों के मद्देनजर छह फीडरों पर दो से छह घंटे के बिजली कटौती होगी। बिजली विभाग के मुताबिक 33केवी सनौली रोड और 11केवी बाइपास इंडस्ट्री फीडर पर 33केवी सनौली रोड आइडल लाइन के नीचे खंभे लगाने के कार्य के चलते दोपहर एक तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं नए 11केवी इंडिपेंडेंट फीडर कार्य में सुरक्षा के उद्देश्य से 11केवी साईं राम, रिसालू, नूरपुर एग्रीकल्चर पावर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं ऊझा ग्रामीण घरेलू क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
कल लगेगा खुला दरबार
बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 16 अगस्त को खुला दरबार लगाया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पानीपत के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिकारा ने बताया कि दरबार की अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के चेयरमैन आरके खन्ना करेंगे। जो सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लगेगा। इस खुले दरबार में बिजली संबंधित उन्हीं समस्याओं को सुना जाएगा जिनका स्थानीय एसडीओ या एक्शन स्तर के अधिकारियों द्वारा सुनवाई उपरांत भी निवारण नहीं हुआ हो।


