HaryanaPolitics

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के वोटरों को राक्षस बताया ; मेँ उन्हें श्राप देता हूँ , खट्टर बोले – राक्षस प्रवृत्ति वाले व्यक्ति की सोच

कैथल :- कांग्रेस महासचिव सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के वोटरों को राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में उदय सिंह किले पर आयोजित जन आक्रोश रैली में कहा- भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन सरकार राक्षस है, जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है। सरकार नहीं चाहती है कि यहां का युवा नौकरी करे और अपना भविष्य बेहतर बनाए।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने सुरजेवाला के बयान पर कहा- राक्षस प्रवृत्ति वाले परिवार में जन्मा व्यक्ति ही इस तरह की सोच सकता है और इस तरह के बयान दे सकता है। यह एक असंसदीय भाषा है और इस पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा।


गौरव भाटिया ने कहा- राहुल के कहने पर बोले सुरजेवाला
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सुरजेवाला के बयान पर कहा- यह दिखाता है कि वह किस तरह का घमंडी आदमी है। ये देश की जनता-जर्नादन का अपमान कर रहे हैं। जो लोग भाजपा को वोट देते हैं उन्हें राक्षस दिखा देना या कह देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने जो भी बोला है वह राहुल गांधी के निर्देशों पर ऐसा बोला है। राहुल गांधी खुद प्रधानमंत्री को राक्षस कह रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- गांधी परिवार की गुलामी की जंजीरों में लिपटे रणदीप सुरजेवाला बोल रहे हैं- भाजपा को वोट देने वाली देश की जनता ‘राक्षस’ है। यह बयान करोड़ों देशवासियों का अपमान है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देश की जनता देगी। भाजपा के लिए तो जनता ही भगवान है और उसका पुजारी भाजपा का हर एक कार्यकर्ता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुरजेवाला के बयान को घटिया बताया गया
भाजपा के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने भी सुरजेवाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान को कांग्रेस की वास्तविक सोच बताते हुए कहा कि सुरजेवाला के इस घटिया बयान से जाहिर है कि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। अरविंद सैनी ने कहा कि सुरजेवाला ने जनता को राक्षस कहकर और भाजपा समर्थकों को श्राप देने की बात कहकर देश के करोड़ों लोगों को गाली दी है।

किरण चौधरी भी साथ नजर आईं
उन्होंने कहा कि जो भी वोटर्स भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं या उसके समर्थक हैं, वह राक्षस प्रवृत्ति के आदमी हैं और मैं आज इस महाभारत की धरती से उनको श्राप देता हूं।’ इस दौरान मंच पर उनके साथ कांग्रेस नेता किरण चौधरी भी उपस्थित रहीं। दोनों ने कैथल में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जिलों में जनसभाएं कर रही कांग्रेस
सरकार की गलत नीतियों के कारण PPP और प्रॉपर्टी ID के विरोध में रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी व कुमारी सैलजा पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनसभाओं को संबोधित करके सरकार के नाम ज्ञापन दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कैथल के उदय सिंह किले पर भी जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में सैलजा नहीं आई थीं
किरण चौधरी ने सरकार की गलत नीतियों की पोल खोली और उसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर कोसा। हालांकि, इस कार्यक्रम में कुमारी सैलजा उपस्थित नहीं हुईं। सुरजेवाला का कहना था कि छतीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के कारण उन्हें वहां पर जरूरी जाना था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button